फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डकैतों पर भारी पड़ी अकेले बेटे की बहादुरी और सूझबूझ

Mon, 10 Aug 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर मटकोटा फार्म स्थित किराना व्यापारी कश्मीरी लाल के पुत्र सोनू की सक्रियता से मोनू डकैत छह साथियों के साथ पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई नगदी समेत पांच तमंचे, नौ कारतूस, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त मारुति 800 कार भी बरामद की है। पकड़े गए सभी बदमाश बरेली के हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इधर, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने सिडकुल पुलिस टीम को 2500 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने खुलासा करते हुए बताया कि मटकोटा फार्म निवासी कश्मीरी लाल की मोहल्ले में ही किराने की दुकान है। शनिवार रात कश्मीरी लाल पत्नी के साथ घर में टीवी देख रहे थे। जबकि उनका पुत्र सोनू अपने कमरे में बैठा था। इसी बीच किसी ने बाहर से सोनू को आवाज लगाई।
विज्ञापन


आवाज सुनकर कश्मीरी लाल ने दरवाजा खोला तो छह नकाबपोश बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने कश्मीरी लाल का पर्स, अलमारी में रखे करीब 15 हजार की नगदी उठा ली और अन्य सामानों को लूटने का प्रयास करने लगे।

इसका पता चलते ही सोनू घर के पीछे वाले दरवाजे से बाहर आ गया और शोर मचाने लगा। सोनू के शोर मचाने पर डकैत डर गए और लूटे हुए माल के साथ मारुति 800 कार से फरार हो गए।
विज्ञापन

लूटपाट के रुपए से पिता को प्रधान का चुनाव लड़ाना था

सोनू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष विक्रम राठौर, सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह, एसआई ओम प्रकाश, एसआई जसवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को साथ लेकर बदमाशों की धरपकड़ को चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने मारुति (यूपी-16-2995) को रोका तो उसमें सवार छह युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच तमंचे, नौ कारतूस, एक चाकू और करीब 15 हजार रुपए की नगदी मिली।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता यूपी, जिला बरेली, थाना सिरोली, भूड़ रंपुरा और हाल सिंह कालोनी निवासी मोनू सिंह राठौर, थाना बिथरी के त्रिकुनिया निवासी नितिन उर्फ देव, जिला बरेली, थाना बिथरी के भगवतीपुर निवासी हरेंद्र सिंह, जिला बरेली, थाना भूता खाई खेड़ा निवासी राजबाबू, जिला बरेली थाना बहेड़ी चुरेला निवासी जयप्रकाश और जिला बरेली, थाना देवरनिया निवासी कांता प्रसाद बताया।

उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने ही मटकोटा फार्म में डकैती डाली, लेकिन शोर होने पर वे फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक सभी बदमाश बरेली के रहने वाले हैं। इनमें एक बदमाश नितिन कुमार उर्फ देव का पिता ग्राम प्रधान भी है। सिडकुल क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इनकी योजना बरेली जाने की थी। इसके बाद वे बरेली में जाकर नितिन के पिता को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाने की तैयारी करते।

मोनू के खिलाफ सिडकुल में है मुकदमा दर्ज
सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह के मुताबिक मोनू कई सालों से रुद्रपुर में किराए में रह रहा है। उसके खिलाफ 2011 में सिडकुल चौकी में धारा 406 और 411 में जेल जा चुका है। फिलहाल इन दिनों वह सिंह कालोनी में परिवार के साथ रहता था।
मटकोटा में भी वह रह चुका है। व्यापारी कश्मीरी लाल के पुत्र सोनू को वह जानता था। उसी ने सोनू आवाज लगाई, जिस पर कश्मीरी लाल ने दरवाजा खोला।

बरेली से खरीदे थे तमंचे और कारतूस
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने बरेली से पांच तमंचे और कारतूस खरीदे थे। जिसकी कीमत करीब तीन हजार रुपए से पांच हजार रुपए तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें