फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के नाम पर वसूलता था फिरौती, अब गिनेगा सलाखें

Thu, 03 Oct 2013 06:19 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में पुलिस के नाम पर फिरौती मांगने वाले के पास से चोरी की स्कूटी और कार बरामद हुई है। यह बरामदगी उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ के बाद हुई है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को मोहम्मद जाकिर पुत्र अब्दुल जाहिद निवासी कीरतपुर ने पुलिस में शहबाजपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर निवासी राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश शर्मा के खिलाफ तहरीर दी थी।

फिरौती मांगने की शिकायत
आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 386 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने कई राज खोले।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह सीओ के नाम से पैसा लेता था। पुलिस ने उससे दो मोबाइल तथा तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। जिससे वह लोगों को धमकी देता था और फिरौती मांगता था। उससे एक स्कूटी निंबूचौड़ से बरामद की है।

कार भी बरामद
स्कूटी दीपक नामक व्यक्ति की है जो चार अगस्त 2012 को चोरी हुई थी। कार भी बरामद हुई है। कार डा. अवनीश कुमार जैन की है जो आठ मार्च 2012 को चोरी हुई थी।

थाना कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि चोरी की एक बाइक उसने कटवा दी है। कोतवाल ने बताया कि वह कुछ समय से देवी मंदिर के पास रह रहा था।

कोटद्वार से लेकर बिजनौर तक वह फिरौती करता था। उसके फोन की जानकारी लेकर पुलिस ने दोनों फोन और तीन सिम कार्ड कोर्ट में पेश किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणा भारती ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें