फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस को लेकर हुआ झगड़ा, लड़की को जिंदा जलाया

Thu, 03 Oct 2013 03:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ड्रेस को लेकर दो लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ, जो एक लड़की की मौत की वजह बन गया।
विज्ञापन


दिल्ली के वेलकम इलाके की रहने वाली 16 साल की गुलफसा 10वीं की छात्रा थी। उसने हाल ही में छोटी बहन की एक सहेली को ड्रेस दी थी। साथ ही उसे ड्रेस सोमवार तक लौटाने की भी बात कही।

लेकिन उस लड़की ने सोमवार को ड्रेस नहीं लौटाई। इस पर गुलफसा उसके पास गई और दोनों में इस बात को लेकर बहस भी हुई।

टीओआई के अनुसार, गुलफसा के एक दोस्त ने इस बारे में उस लड़की के भाई को बता दी। इस पर वह गुलफसा के घर गया और वहां दोनों में बहस होने लगी। इसी बीच उसने गुलफसा पर केरोसिन तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, वह बाहर से कमरे का दरवाजा बंद करके भाग गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। लड़की को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, वह 90 फीसदी तक जल गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया।

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। गुलफसा अपनी बहन और मां के साथ जनता कॉलोनी में रहती थी। उसके पिता की बहुत पहले ही मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें