फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में पुरोहित की हत्या, मिली लाश

Sun, 27 Jul 2014 11:40 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में रह रहे एक तीर्थपुरोहित की हत्या कर दी गई। कमरे में पुरोहित का खून से सना शव बरामद किया गया। हत्या की सूचना से धाम में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


अन्य तीर्थपुरोहितों ने इसकी सूचना थाना बदरीनाथ को दी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ पुरोहित मोहल्ले में रह रहे देवप्रयाग निवासी प्रकाश भट्ट (50) पुत्र हरिराम भट्ट जब शनिवार को सुबह से ही बदरीनाथ धाम परिसर में नहीं दिखा तो देर सांय अन्य तीर्थपुरोहित उसकी ढूंढखोज में उसके कमरे पर गए।
विज्ञापन

सिर और कान से निकल रहा था खून

जब तीर्थपुरोहितों ने कमरे का दरवाजा खोला तो प्रकाश मृत अवस्था में पाया गया। उसका सिर लहुलुहान था और कान से खून टपक रहा था।

तीर्थ पुरोहितों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। रात्रि करीब आठ बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है क‌ि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

कमरे से मिला खून से लथपथ तवा

हालांकि पुलिस तीर्थपुरोहित की संदिग्ध मौत की जांच में जुट गई है। प्रकाश के कमरे से खून से लथपथ तवा भी मिला है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में रविवार को कई तीर्थपुरोहितों और साधुओं से पूछताछ भी की गई।

हत्या का शक
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, साथ ही मृतक के परिजनों को बुला लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें