फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: काली पल्सर ने उड़ाई पुलिस की नींद

Wed, 25 Mar 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में काले रंग की पल्सर बाइक ने पुलिस की सांसें अटका रखीं हैं। शहर में होने वाली लूट की तकरीबन हर वारदात में काले रंग की पल्सर का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन


इस बाइक को तलाशने के लिए पुलिस रोजाना सर्च ऑपरेशन चला रही है। लेकिन लुटेरों की काली पल्सर तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है।

लगभग हर घटना में इस्तेमाल
शहर में काले रंग की पल्सर बाइक की दहशत है। लूट और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में इसी बाइक का इस्तेमाल हो रहा है। चाहे सती मोहल्ला में आढ़ती के घर लूट का प्रयास हो या कचहरी के पास रामपुर के प्रधान के भाई से ढाई लाख की लूट। सभी मामलों में काली पल्सर का ही इस्तेमाल हुआ है।

इस बाइक की तलाश में पुलिस कई दिनों से चेकिंग कर रही है लेकिन अभी तक पल्सर सवार बदमाश हत्थे नहीं चढ़े है।

काली पल्सर की हुई चेकिंग
मंगलवार रात को पुलिस ने रामनगर, बोट क्लब रोड, बीएसएम चौक, रुड़की टाकिज, मलकपुर चुंगी और रामपुर चुंगी पर पुलिस टीम ने काले रंग की पल्सर बाइकों की चेकिंग की। पुलिस को उम्मीद है कि लगातार चेकिंग से वारदात रुकेंगी और बदमाश भी पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें