फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Long Drive पर निकले थे प्रेमी-प्रेमिका, फिर कर बैठे कुछ ऐसा कि पहुंच गए थाने

Tue, 15 May 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
love couple
विज्ञापन

एक महीने पहले फोन पर आई मिस कॉल से युवक-युवती का प्यार परवान चढ़ गया। फोन पर दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई। लॉँग ड्राइव पर जाने के लिए लड़की ने प्रेमी को लक्सर बुला लिया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने में बिठा दिया।

विज्ञापन


चुड़ियाला क्षेत्र के एक गांव के युवक से लगभग एक महीना पहले लक्सर के एक गांव की लड़की के फोन पर गलती से मिस कॉल आ गई। लड़की ने जब कॉल करने की बाबत जानकारी की तो उस समय दोनों ने गलती से मिस कॉल लगने की बात कहते हुए फोन काट दिया।

फिर दोनों उसी मिस कॉल को लेकर एक-दूसरे को फोन करने लगे। एक महीने में दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। दोनों ने फोन पर एक-साथ जीने-मरने की कसम खा ली। लाँग ड्राइव पर चलने के लिए युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए लक्सर बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद दोनों बाइक से हरिद्वार घूमने निकल पड़े। जैसे ही प्रेमी युगल हरिद्वार की ओर से निकले किसी ने पुलिस को स्थानीय युवती को अंजान युवक के साथ जाने की सूचना दे दी। इस दौरान पुलिस ने लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पथरी के निकट रोक लिया।

पुलिस जब युवक से पूछताछ करने लगी तो वह जवाब नहीं दे पाया। युवती भी युवक को लेकर पुलिस को स्पष्ट नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस दोनों को लक्सर ले आई और लक्सर कोतवाली में बिठाकर परिजनों को सूचना दे दी। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें