फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो नीरू को पहले ही थी अनहोनी की आशंका

Sat, 21 Sep 2013 12:19 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार सतेंद्र सैनी की पत्नी नीरू का कई दिन से दून में मन नहीं लग रहा था। वह अक्सर किसी अनहोनी से सहमी रहती थी। दून में लोगों से परिचय कम होने की वजह से भी नीरू परेशान थी।
विज्ञापन


पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आ रही है। पुलिस अब इस दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार को इस बारे में नीरू के पति और लड़के से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।

धारदार हथियार से हत्या
दस सितंबर को बदमाशों ने तेगबहादुर रोड स्थित मकान में किराएदार के रूप में रहने वाले ठेकेदार सतेंद्र सैनी की पत्नी (40) नीरू सैनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पढें, आसाराम के आश्रम पर चलेगा सरकारी 'बुलडोजर'

सतेंद्र का परिवार अप्रैल में ही उत्तरकाशी से दून आया था। बताया जा रहा है कि नीरू अनमने मन से ही यहां रह रही थी। जांच में मिले तथ्यों से पुलिस यह मानकर चल रही है कि कहीं न कहीं नीरू को अपने साथ किसी अनहोनी का अंदेशा था।

संलिप्तता सामने आ रही
पुलिस अब नीरू को नजदीक से जानने वालों के कॉल डिटेल खंगालकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नीरू के मायके सहारनपुर, ससुराल रुड़की, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में कई लोगों से पूछताछ की है।

ऋषिकेश में भी पुलिस को हत्याकांड से जुड़े कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन मिली है। घटना के दिन से ही हत्या में किसी परिचित की संलिप्तता सामने आ रही थी। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पढें, प्रिंसिपल ने की छेड़खानी, छात्राओं ने की जमकर धुनाई

बीमा पॉलिसी की भी जांच
पुलिस ने बीमा पॉलिसी के एंगल पर भी जांच की है, लेकिन इस एंगल पर कोई ज्यादा जोर नजर नहीं आ रहा है। नीरू के नाम पर ऐसी कोई बीमा पॉलिसी भी नहीं थी जो कि उनकी हत्या का कारण बनती। इसी तरह नीरू के बैंक खातों में कोई बड़ी रकम नहीं थी।

बरामद टेप की उत्तराखंड में नहीं सप्लाई
घटनास्थल से पुलिस को मुंह में चिपकाने वाली जो टेप बरामद हुई थी, उस कंपनी की आपूर्ति उत्तराखंड में नहीं है। इसकी आपूर्ति पंजाब, हरियाणा और यूपी में ही है। पुलिस ने इन राज्यों में भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें