देहरादून के राजपुर क्षेत्र में राज मिस्त्री अफसर अली की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शक में इंजीनियर और ठेकेदार समेत कई अन्य को नामजद कराया है।
30 जनवरी को मिला था शव
मुरादाबाद के हरथाला निवासी अफसर अली राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड पर निर्माणाधीन अपार्टमेंट में राज मिस्त्री का काम कर रहा था। 30 जनवरी को उसका शव निर्माणाधीन बिल्डिंग में पड़ा मिला था।
उसके सिर में चोट का निशान पाया गया था। मृतक के भाई अंसार अली ने राजपुर थाने में इंजीनियर, ठेकेदार और अन्य को शक के आधार पर नामजद कराया है। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।