फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट

Tue, 02 Sep 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी ऋषिकेश में नशेड़ी बेटे की हरकतों से व्यथित होकर एक मां ने खुद ही उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद छोटे बेटे की मदद से शव को चंद्रभागा नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


हत्या बीते रविवार देर रात को की गई। पुलिस ने हत्यारोपी मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने हत्या का जुर्म कबूलते हुए बेटे की करतूत का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पाठल, खून से सना बिस्तर कब्जे में ले लिया है।

मामले में खास बात यही रही कि पुलिस ने पूरे प्रकरण का दस घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। जिस तरह से हत्या की कहानी बुनी गई थी, सुबह तक मामला पेचीदा लग रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ढालवाला क्षेत्र में स्थित चंद्रभागा पुल से करीब सौ मीटर आगे नदी किनारे ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक के शरीर पर कपड़े के नाम पर सिर्फ अंडरवियर था।

रात में सोते वक्त मां ने रेत दिया गला

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शाम तक घटना से पर्दाफाश हो गया। नदी में मिला शव संजय कोली (27) पुत्र स्व. धन सिंह निवासी वार्ड नंबर चार, निकट पानी की टंकी, ढालवाला का था।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह सामंत ने बताया कि पूछताछ में मां प्रेमा देवी ने बताया कि संजय कामधाम नहीं करता था। नशे का आदी हो चुका था। नशा करने के लिए पैसे मांगता था, नहीं देने पर गाली गलौज और मारपीट करता।

रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर अपने जिगर के टुकड़े को खत्म करने का फैसला कर लिया। मां ने रविवार की रात उस वक्त पाटल से उसका गला रेत दिया जब वह जब वह नशे की हालत में बिस्तर पर सोया हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की मां के खिलाफ भादसं की धारा 302 (हत्या) और भाई राकेश कोली पर धारा 201 (साक्ष्य मिटाने) का मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को नई टिहरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शुरू से ही पु‌ल‌िस को गुमराह करने की कोश‌िश

मंगलवार सुबह ढालवाला क्षेत्र में स्थित चंद्रभागा पुल के पास संजय का शव पत्थरों में फंसा मिला था। गर्दन पर गहरे जख्म के निशान से पुलिस को शक हो गया था क‌ि संजय की हत्या की गई है। मृतक के छोटे भाई राकेश ने ही शव की पहचान की थी। उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए दून भेज दिया है।

पुलिस को गुमराह किया
शव मिलने के बाद सुबह जब पुलिस ने छोटे भाई से पूछताछ की तो उसने बताया संजय नशे का आदी था। रविवार रात मां से झगड़कर घर से चला गया था। किसने मारा पता नहीं।

चौकी इंचार्ज मनोज नेगी ने बताया कि उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। शक होने पर घर की तलाशी ली तो सच्चाई सामने आ गई।

चालक था संजय
पुलिस ने बताया कि संजय कोली पेशे से चालक था। नशेड़ी होने के कारण मूड पर कभी कभार ही ट्रक लेकर जाता था। अधिकतर खाली रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें