फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ाः घर में घुसकर मां-बेटी को उतारा मौत के घाट

Thu, 21 Apr 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • अल्मोड़ा के सिंधिया मल्ला गांव में मां-बेटी को मार डाला
  • बेटी के सोने के कर्णफूल, गलोबंद भी लूट ले गए हत्यारे
  • खून से सना डंडा बरामद, पुलिस ने लिए फिंगर प्रिंट
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा की भनोली तहसील के दूरस्थ सिंधिया मल्ला गांव में मंगलवार रात हत्यारों ने घर में घुसकर वृद्धा और उसकी विवाहित बेटी की हत्या कर दी। हत्यारे विवाहिता के स्वर्ण कर्णफूल और गलोबंद भी लूट ले गए। मृतक वृद्धा के पुत्र की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 और 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम एनएस नगनियाल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। एक्सपर्ट यूनिट ने भी फिंगर प्रिंट जुटाए।

सिंधिया मल्ला गांव में अन्य घरों से कुछ दूरी पर एकांत घर में बचुली देवी (86) पत्नी स्व. जगत सिंह और उनकी विवाहिता पुत्री गोपुली देवी (50) रहती थीं। वृद्धा का पुत्र पूरन सिंह परिवार समेत यहां से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित दूसरे मकान में रहता है।

बुधवार सुबह करीब आठ बजे पूरन सिंह जानवरों की देखभाल को मां और बहन के घर पहुंचा। घर के बाहर ही बनी रसोई के पास बहन गोपुली देवी का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। गोपुली की नाक से खून बह रहा था और शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाश के पास से खून से सना डंडा बरामद

हत्या
अनहोनी की आशंका से वह दो मंजिले मकान के ऊपरी तल पर पहुंचा तो दरवाजे के बाहर कुंडी लगी थी। कुंडी खोल कर अंदर देखा तो वहां वृद्ध मां मरी पड़ी थी। शव के पास एक टूटा डंडा खून से सना पड़ा था। बदहवाश पूरन ने इसकी सूचना पूर्व जिला पंचायत मोहन सिंह महरा, प्रधान मोहन सिंह रावत और बीडीसी सदस्य जीवन सिंह को दी।

मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने भनोली के एसडीएम और राजस्व पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम एनएस नगनियाल के नेतृत्व में राजस्व कर्मी और दन्यां थाने से पुलिस दल पहुंचा। अल्मोड़ा से फिंगर एक्सपर्ट यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया।

राजस्व पुलिस ने बताया कि गोपुली देवी द्वारा पहने दो तोले के कर्णफूल और ग्लोबंद गायब थे, जबकि वृद्धा कोई जेवरात नहीं पहनती थी। आशंका है कि गोपुली देवी को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे जेवरात लूट कर अपने साथ ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें