फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज करता था फोन, मिला ऐसा सबक कि रखेगा याद

Mon, 09 Feb 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के पास बार-बार फोन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने उसे सबक सिखाने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि युवक के होश उड़ गए।
विज्ञापन


युवती ने फिल्मी अंदाज में युवक को फोन पर अपने घर बुलाया। जैसे ही युवक घर पहुंचा, परिवार की महिलाओं के साथ युवक की जूते-चप्पल से धुनाई कर दी। युवक किसी तरह बमुश्किल महिलाओं से बचकर भागा।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित कस्बा सुल्तानपुर निवासी एक युवक पिछले कई दिनों से कस्बे की एक युवती को बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। युवती की चेतावनी के बावजूद भी युवक नहीं माना। इस पर युवती ने फिल्मी अंदाज में युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर बुलाकर जूते-चप्पलों से कर दी धुनाई

इसके बाद जब युवक को फोन आया तो युवती ने उससे प्यार से बात की। युवती ने अपने घर का पता बताकर दोपहर के समय घर में अकेली होने की बात कहकर उसे बुला लिया।

युवती के द्वारा बुलाने की खबर मिलते ही के घर के अंदर आते ही युवती ने प्यार से बैठाया और अपने पैर से चप्पल निकालकर युवक की धुनाई शुरू कर दी। फिर क्या था योजना के तहत परिवार की अन्य महिलाओं ने भी जूते चप्पल निकालकर युवक की धुनाई की।

युवक किसी तरह महिलाओं के चंगुल से छूटकर भाग निकला, लेकिन एकबार फिर युवती के परिजनों ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद युवक ने दुबारा ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिलाते हुए माफी मांगी। तब जाकर उसकी जान बची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें