रिश्तों को शर्मशार करते हुए बाप और दादा की उम्र के दो ताऊओं ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता आठ माह की प्रेगनेंट है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के साथ ही पोक्सो में मामला दर्ज कर लिया गया है। द्वारीखाल विकास खंड के एक गांव की सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हुई इस घटना ने सभी को सन्न कर दिया है।
मामा और मौसी को सुनाई आपबीती
पटवारी भगवान सिंह बिष्ट के अनुसार पीड़िता अपने भाई के साथ गांव में अपने ताऊ भगवान सिंह के साथ रहती थी। पीड़िता सातवीं में और उसका भाई आठवीं में पढ़ता है।
पीड़िता के पिता दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। मां कुछ वर्ष पहले मानसिक संतुलन बिगड़ने के बाद से लापता है।
27 अप्रैल को पीड़िता के मामा और मौसी उनसे मिलने गांव आए तो पीड़िता ने उनसे आपबीती बताई। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी किशोरी के पिता को दी।
आठ महीने की गर्भवती है मासूम
एक दिन पहले दिल्ली से गांव लौटे पीड़िता के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों में 70 वर्षीय प्रेम सिंह और 51 वर्षीय भगवान सिंह शामिल हैं। राजस्व पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें आठ महीने की प्रेगनेंसी की पुष्टि हुई है।
राजस्व पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए हैं, जिसमें 70 वर्षीय ताऊ ने उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करने की बात कही है।
दोनों मिलकर करते थे दुष्कर्म
आरोपी कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब दूसरे ताऊ भगवान सिह को इस बात का पता चला तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों मिलकर कई दिनों तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे।
दोनों गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों को आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पूरी विवेचना की जा रही है। उसके बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएगी। -शालिनी मौर्य, नायब तहसीलदार, लैंसडौन
आरोपी 70 वर्षीय प्रेम सिंह पूर्व सैनिक है। वह विधुर है। उसके तीन बेटे हैं, जो नौकरी पर बाहर रहते हैं। गांव में उनके साथ उनकी एक पोती रहती है, जो पीड़िता के साथ पढ़ती है।
पढ़ें, बोले पितामह, 16 के बाद मोदी करेंगे चमत्कार
दूसरा आरोपी भगवान सिंह भी विधुर है। उसका 11-12 वर्ष का एक बेटा है। पीड़िता और उसका भाई भगवान सिंह के साथ ही रहते हैं।