पर्दाफाश करने वाले पुलिस इंचार्ज के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने फरीदाबाद से बाइक चोरी की करीब दो दर्जन से अधिक वारदातों में अपना हाथ कबूला है।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़, मथुरा और फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों से 28 बाइक बरामद की हैं। यह बाइकें चोरों ने कई गांवों, पार्किंग व अन्य स्थानों पर खड़ी कर रखी थीं।
इनमें से 23 के मामले दर्ज पाए गए हैं। 11 बाइकें तो इस गिरोह ने अकेले सेंट्रल थाना क्षेत्र से ही चुराई थीं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।