उत्तराखंड में तीर्थनगरी के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद छह साल के मासूम की निर्दयता से हत्या कर दी गई।
पढ़िए, यहां पर नहीं है प्रत्याशी को प्रचार करने की इजाजत
कत्ल के बाद उसकी लाश को निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया। शनिवार सुबह चीनी गोदाम के पास झाड़ियों में शव क्षत विक्षत हालत में मिला।
पेट के निचले हिस्से को जानवर बुरी तरह नोच चुके थे। उसके जूते और पैंट निर्माणाधीन गोदाम की तीसरी मंजिल पर मिले।
पुलिस के मुताबिक मामला कुकर्म के बाद हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हकीकत का पता चल सकेगा।
जानवर ने नोच डाला था शव
पुलिस के मुताबिक, ढालवाला वार्ड नंबर एक में ट्रक चालक मनोज रावत निवासी नागणी, चंबा, टिहरी गढ़वाल पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं।
तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
शनिवार सुबह उनके छह वर्षीय बेटे अंशुल का शव करीब सौ कदम दूर चीनी गोदाम रोड किनारे झाड़ियों में मिला। शव को किसी जानवर ने नोच डाला था।
सूचना पर पहुंचे मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सावंत ने शव कब्जे में लेकर मौके का मुआयना किया। छानबीन में अंशुल की पैंट और जूते पास के निर्माणाधीन गोदाम की तीसरी मंजिल पर मिले।
खाना खिलाने के बहाने ले गया था एक आदमी
बीते शुक्रवार को क्षेत्र में एक शादी थी। अंशुल परिवार के साथ उसमें गया था। उसके आठ वर्षीय भाई अंकुश ने पुलिस को बताया कि समारोह के दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और अंशुल को खाना खिलाने के बहाने ले गया।
उसके बाद अंशुल वापस नहीं आया। परिजन पूरी रात तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
नहीं थे घर पर पिता
पुलिस के मुताबिक मनोज शुक्रवार सुबह ट्रक लेकर गढ़वाल गए थे। शनिवार शाम तक वह नहीं लौटे थे। पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि मनोज के लौटने का इंतजार है। उनकी तहरीर पर ही केस दर्ज होगा।
पहली कक्षा में पढ़ता था अंशुल
अंशुल परिवार में सबसे छोटा था। उससे बड़ा आठ साल का भाई अंकुश और बहन नौ वर्षीय खुशी है। अंशुल ढालवाला में ही संस्कार सृजन स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। भाई-बहन भी इसी में पढ़ते हैं।
मां हर्बल गार्डन में कार्यरत
अंशुल की मां सुनीता भद्रकाली स्थित डा. सुशीला तिवारी हर्बल गार्डन में काम करती हैं। बेटे का शव देखते ही वे बदहवास हो गईं और बेसुध होकर गिर पड़ी। पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल उन्हें संभाला।
कुछ संदिग्ध हिरासत में
थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सावंत ने बताया कि क्षेत्र से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।