फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीएसपी की पत्नी को घर में घुसकर मार डाला, खून से भीगा मिला शव

Fri, 20 May 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
पूर्व डीएसपी की पत्नी इंदिरा सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के अल्लापुर इलाके में बृहस्पतिवार भोर में घर के भीतर पूर्व डिप्टी एसपी अर्जुन सिंह की पत्नी इंदिरा सिंह का कत्ल कर दिया गया। वह मार्निंग वॉक के बाद घर के निचले हिस्से में अपने कमरे में लौटी थीं तभी गला रेतकर उन्हें मार डाला गया। उनकी कोई औलाद नहीं थी। भतीजा परिवार सहित साथ रहता है।
विज्ञापन


उसकी पत्नी ने ही उन्हें फर्श पर रक्तरंजित पड़ा देखा तो कत्ल का पता चला। घर में लूटपाट नहीं हुई थी और न उनकी किसी से रंजिश थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि संपत्ति के चक्कर में कत्ल किया गया। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है।

मूल रूप से फतेहपुर में गुरगौला गांव निवासी डिप्टी एसपी अर्जुन सिंह 2009 में पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात थे तभी किडनी की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया था। उन्होंने अल्लापुर में पटेल चौराहे पर तीन मंजिला मकान बनवाया था। कोई संतान नहीं होने की वजह से उन्होंने बचपन से ही अपने भतीजे अमरेंद्र सिंह को साथ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गला काटकर किया कत्ल, खून से भीगा मिला शव

- फोटो : Demo pic
वह पत्नी कमला और बच्चों के साथ मकान के दूसरे तल पर रहता है। डिप्टी एसपी की पत्नी इंदिरा (65) निचले हिस्से के तीन कमरों में रहती थीं। सबसे ऊपरी तल उन्होंने किराए पर एक परिवार को दे रखा है। भतीजे का पुत्र शिवम उनके साथ रहकर पढ़ता था। शिवम सोता भी उनके ही संग था लेकिन बताया गया कि बुधवार रात पेट में दर्द की वजह से वह अपनी मां के पास जाकर सो गया था।

इंदिरा रोज भोर में चार बजे टहलने जातीं। फिर लौटकर नहाने के बाद दूसरे तल पर स्थित मंदिर में देर तक पूजा करती थीं। बृहस्पतिवार भोर में वह टहलकर लौटने के बाद सुबह पांच बजे तक पूजा करने नहीं पहुंची तो भतीजे की पत्नी कमला नीचे उन्हें देखने आई। इंदिरा फर्श पर मृत पड़ी थीं। उनका गला कटा था जिससे खून बहकर फैला था।

तख्त पर भी खून था। इससे साफ है कि उन पर हमला बिस्तर पर किया गया। वह नहाकर कपड़े बदल चुकी थीं तभी उनका कत्ल किया गया। खबर पाकर जार्जटाउन पुलिस के साथ एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ डीपी तिवारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की।

इंदिरा के कान से एक बाली के अलावा पूरे घर से कुछ भी नहीं गायब था। पास में ही पर्स रखा मिला जिसमें साढ़े तीन हजार रुपये थे। इससे पुलिस मान रही है कि कत्ल के पीछे लूट का इरादा कतई नहीं था। पुलिस ने फतेहपुर स्थित ससुराल और कौशाम्बी में मायके से आए रिश्तेदारों से बात की लेकिन फिलहाल संपत्ति के लिए हत्या के पहलू पर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में कत्ल का रहस्य बना हुआ है।

सिटी एसपी राजेश यादव का कहना है कि मौके पर जांच और पूछताछ से यह तो साफ है कि लूटपाट नहीं हुई और न तो इंदिरा की किसी से कोई रंजिश थी। ऐसे में फिलहाल जायदाद के चक्कर में कत्ल के पहलू पर छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें