फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के प्रेमी को गड़ांसे से काटा, शव के किए छह टुकड़े

Sun, 22 Feb 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले की सतपुली तहसील के क्यार्द गांव में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी गाजियाबाद निवासी युवक की गंडासे से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर गांव के पास खाई में दफना दिया। शनिवार को गाजियाबाद से गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के क्यार्द (मंडोली) गांव निवासी आरोपी अमित शर्मा पुत्र चंद्रमोहन शर्मा गाजियाबाद में जॉब करता है। वहां वह अपने बच्चों के साथ रहता है। उसकी छोटी बहन का गाजियाबाद उसके घर आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन


वहीं पर उसकी बहन का पंकज सिंह (23) पुत्र सुरेश चौहान, निवासी प्रताप विहार, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
Trending Videos

बहलाकर ले आया गांव फिर काट डाला

काफी समय बाद जब अमित को इस बात का पता चला तो उसने इस प्रकरण को रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने छोटी बहन को गांव लाकर पिता के पास छोड़ दिया। उसके बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा।

दोनों के प्रेम-प्रसंग से गुस्साए आरोपी अमित ने पंकज को मारने की साजिश रची। अमित बीती एक फरवरी को गाजियाबाद से पंकज को बहला फुसलाकर अपने साथ गांव लेकर आ गया। उसी रात उसने पंकज की बेरहमी से हत्या कर शव के छह टुकड़े कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अमित गाजियाबाद लौट गया।

कई दिन बीतने के बाद भी जब पंकज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गाजियाबाद के विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने अमित से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए शव के टुकड़े

पहले तो अमित टाल-मटोल करता रहा पर सख्ती करने पर उसने पुलिस को सारी कहानी बयां कर दी। आरोपी की कहानी सुनकर पुलिस और परिजनों के होश फाख्ता हो गए। गाजियाबाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर शनिवार को यहां पहुंची।

राजस्व पुलिस के सहयोग से आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया गया। सतपुली के प्रभारी तहसीलदार अमलानंद ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस शव के टुकड़ों और आरोपी को कोटद्वार ले गई।

एसपी का है कहना
हत्याकांड के मामले में आई यूपी पुलिस ने सहायता के लिए फोर्स मांगी थी। यूपी पुलिस को पुलिस कर्मी उपलब्ध करा दिए थे। यूपी पुलिस ने गांव पहुंचकर शव बरामद कर लिया है।
-अजय जोशी, पुलिस अधीक्षक पौड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें