फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से कत्ल

Sun, 22 Feb 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के सरकारी फिजीकल एजुकेशन कॉलेज में हॉस्टल में रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी का बेसबाल बैट मार-मार कर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वारदात को अंजाम कॉलेज के ही एक पुराने छात्र ने अपने साथियों के साथ दिया, जो खुद को कॉलेज के हॉस्टल का नाजायज ढंग से वार्डन बताकर स्टूडेंट्स से पैसे वसूलता था।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सरकारी फिजिकल एजूकेशन कॉलेज में एमपीएड दूसरे साल का छात्र गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (24) पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव भाई रूपा (बठिंडा)वहां हॉस्टल में रहता था।

वह शुक्रवार रात को उससे मिलने के लिए कॉलेज पहुंचे अपने भाई मनप्रीत सिंह व उसके दोस्त के लिए हॉस्टल मेस में खाना लेने गया था। उसी वक्त वहां मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह निवासी गुरदासपुर अपने साथियों समेत पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने स्टूडेंट ने ही साथियों के साथ की वारदात

कॉलेज का ही पुराना स्टूडेंट रहा अमनदीप सिंह खुद को नाजायज ढंग से हॉस्टल वार्डन बताता था और स्टूडेंट्स से हॉस्टल में रहने के लिए पैसे वसूलता था। जब अमनदीप सिंह ने गुरप्रीत सिंह से हॉस्टल में रहने के पैसे मांगे, तो उसने मना कर दिया। गुस्से में आकर अमनदीप सिंह ने गुरप्रीत सिंह की बुरी तरह से पिटाई की और बेसबाल बैट से उसके सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर जोरदार चोटें मारीं। गुरप्रीत बुरी तरह से घायल होकर मेस के बाहर ही गिर गया।

आवाजें सुनकर जख्मी गुरप्रीत सिंह का भाई मनप्रीत सिंह व उसका दोस्त वहां पहुंचे और शोर मचाया। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर घायल हालत में गुरप्रीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जल्द पकडे़ जाएंगे आरोपी
डीएसपी हरपाल सिंह, थाना सिविल लाइन के इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह के भाई मनप्रीत सिंह के बयान पर मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें