फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे समझकर ये क्या लूट ले गए बदमाश, पैकेट खोलते ही उड़ गए सबके होश

Thu, 09 Nov 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दो हथियार बंद बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को घर जाते समय लूट लिया। लेकिन जैसे ही उन्होंने पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर कांबिंग की। सेल्समैन ने बताया कि पेपर में टाइल्स के पीस लपेट कर स्कूटर पर रखा था। पैसे के धोखे में बदमाशों ने उसे ही लूटा लिया।

घटना क्रम के अनुसार बुधवार सुबह हरिद्वार रोड स्थित शेरपुर गांव पेट्रोल पंप से पिंटू शर्मा ड्यूटी खत्म कर स्कूटर से गणेशपुर स्थित अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसे सोलानी नदी पर दो बाइक सवारों ने घेर लिया और तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की नजर स्कूटर पर रखेे एक पैकेट पर पड़ी। जिसे उन्होंने लूट लिया। सेल्समैन के शोर मचाने पर सोलानी पुल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को देखकर बदमाश फरार हो गए।

सेल्समैन ने घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के स्वामी और पुलिस को भी दी । सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घंटों कांबिंग कर काले रंग की बाइक की तलाश करती रही लेकिन बाइक का कही कोई पता नहीं चला।

सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि बदमाश जिस पैकेट को लूट कर ले गए उसमें टाइल्स के पीस थे। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने वह पैकेट फेंक दिया। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि 19 मई 2017 को इसी पेट्रोल पंप के मालिक  से दो लाख 42 हजार रुपये लूट लिए गए थे जिसका अब तक पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें