फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट न सके तो मार दी गोली, खून से लथपथ मिली थी लाश

Wed, 03 Aug 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • Loader, crime, crime in uttarakhand, murder, driver, case revealed.
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोडर चालक वाजिद की हत्या लोडर लूट में विफल होने पर की गई थी। सिडकुल पुलिस और एसओजी के हत्थे चढ़े तीन आरोपियों ने हत्याकांड का सिलसिलेवार खुलासा किया।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से हत्याकांड में प्रयुक्त हुए असलहे समेत तीन असलहे, कारतूस बरामद हुए है। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को ढाई हजार के नगद इनाम से नवाजा है। 

खून से लथपथ मिला शव
रोशनाबाद में स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे लोडर चालक वाजिद पुत्र यूनुस निवासी मोहल्ला चौधराणा थाना नगीना जिला बिजनौर हाल निवासी बैरियर नंबर छह के पास का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


लोडर चालक की गोली मारकर हत्या की गई थी। सीओ सिटी कार्यालय में बुधवार को एसएसपी राजीव स्वरुप ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए बताया कि सलेमपुर छोटा हाथी स्टैंड से वाजिद का लोडर बुक हुआ था। 
Trending Videos
विज्ञापन

चालक को लूटना था मकसद

क्राइम - फोटो : demo pic
सिडकुल पुलिस और एसओजी की पड़ताल में सामने में आए रोहताश पुत्र रामप्रकाश, हर्षवर्धन पुत्र नेपाल सिंह निवासीगण पालकी मडयी असमोली जिला संभल यूपी और सुरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी कस्बा वजीरगंज जिला बदायूं को मंगलवार देर शाम सिडकुल में दवा चौक से हिरासत में लिया गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 27 जुलाई को लोडर को बिजनौर में सामान छोड़ने के बहाने बुक किया था। उनका मकसद चालक वाजिद को रास्ते में हाथ पांव बांधकर लोडर लूटना था, लेकिन जाते वक्त चालक ने लोडर में सवारियां बैठा ली थी।

फिर वह उसे चांदपुर के बाद नूरपुर ले गए तब भी मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। फिर उसे हरिद्वार वापस चलने को कहा।

इसके बाद चालक ने फिर सवारियां बिठा ली और वह अपने प्लान में कामयाब नहीं हो सके। हरिद्वार पहुंचने पर रोशनाबाद में हर्षवर्धन ने कमरे पर चलकर किराया देने की बात कही। रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास किराये को लेकर बात बिगड़ गई। 

इसके बाद वाजिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सभी आरोपी सिडकुल से सटे गांव हेतमपुर और कृष्णा विहार कालोनी में रहते है। दो दिहाड़ी मजदूर हैं और एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। 

नहीं ले जा पाए लोडर
जिस लोडर को लूटने के लिए चालक वाजिद की हत्या की गई। आरोपी उसे लूटकर नहीं ले जा पाए। बताया जा रहा है कि आरोपियों से लोडर स्टार्ट ही नहीं हुआ। अगले दिन जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी तब भी मैकेनिक बुलाकर लोडर स्टार्ट कराना पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें