जरा सी बात पर एक बहु इतनी हैवान बन गई कि उसने अपनी 60 साल की सास को बेरहमी से मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस भी बुढ़िया की हालत देखकर हैरान रह गई।
ज्वालापुर कोतवाली के मोहल्ला मैदानियान में एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने महिला की छोटी बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ती थी। इसलिए उसने ऐसा किया। बता दें कि मोहल्ला मैदानियान की शाह गली निवासी सलमा बेगम (60) के दो बेटे हैं। सलमा अपने बड़े बेटे अरशद के साथ रहती थी।