फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जर्मन उद्योगपति की मौत

Thu, 22 May 2014 09:22 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनेस के सिलसिले में सिडकुल आए जर्मनी के एक उद्यमी की मार्निंग वॉक के दौरान सिर के बल गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही मामले की जानकारी दिल्ली स्थित जर्मन दूतावास को भी दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक जर्मनी के रेड मॉल शहर निवासी जोकेम रोथ (42) पुत्र सिजाबर्ट रोथ जर्मन नेशनल कंपनी के एमडी थे।

‌सिडकुल के होटल में ठहरे थे

कंपनी लकड़ी के फर्नीचर का केमिकल बनाने का काम करती है। कंपनी की एक शाखा पीसीजी नाम से नोएडा के सेक्टर 12 में भी है।

मंगलवार की रात जोकेम अपने नोएडा ब्रांच के सेल्स मैनेजर एसआई सिंह के साथ रुद्रपुर पहुंचे और सिडकुल स्थित एक होटल में ठहरे थे।

जहां उन्हें बुधवार को सिडकुल की ग्रीन प्लाई फैक्ट्री में व्यवसाय के सिलसिले से जाना था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी सच्चाई

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जोकेम होटल से मार्निंग वॉक के लिए निकले और डाबर फैक्ट्री के बीच अचानक सिर के बल गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ राजीव मोहन, सिडकुल चौकी इंचार्ज एके सिंह, एसआई ओमप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

सीओ राजीव मोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत सिर के बल गिरकर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें