फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLX के जरिए बड़ा फ्रॉड, हो जाइए सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर 15 लाख रुपये की रेसिंग बाइक सर्च करना गुड़गांव के सेल्स मैनेजर को भारी पड़ गया।
विज्ञापन


ऑनलाइन लुटेरों ने उनसे करीब 40.5 लाख रुपये ठग लिए। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार, सेक्टर-23 गुड़गांव निवासी सेल्स मैनेजर मंजीत चड्ढा ने चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष वैने सिंह मीणा को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने फरवरी में ओएलएक्स पर सुपर बाइक (रेसिंग बाइक) देखी थी।

एक गायब हुआ तो दूसरा आया

वेबसाइट पर 15 लाख रुपये की बाइक 3.5 लाख रुपये में देने का विज्ञापन था। मंजीत ने 15 लाख की बाइक साढ़े तीन लाख में लेने के चक्कर में बाइक मालिक मुंबई निवासी अनिल पाटिल से संपर्क किया।

एडवांस में पेमेंट मांगने पर मंजीत ने अनिल को साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। रकम मिलते ही अनिल पाटिल गायब हो गया।

इसके बाद मंजीत के पास अनिल की ओर से जेम्स का फोन आया। उसने उन्हें बाइक व महंगी कार सस्ते में दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

'यूके एंबेसी का सिक्योरिटी ऑफिसर हूं'

जेम्स ने उनकी मैथ्यू से एंबियंस मॉल, गुड़गांव में मुलाकात कराई। वहां आरोपियों ने उन्हें ब्लैक डॉलर दिखाते हुए कहा कि उन्हें केमिकल खरीदने के लिए पैसे चाहिए, जिससे वे ब्लैक डॉलर साफ कर सकें।

फिर वे उसके 3.5 लाख रुपये वापस कर देंगे और महंगी बाइक व कार भी दिला देंगे। इन लोगों ने यूके एंबेसी का चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर बताकर कवामे नाम के व्यक्ति से भी उनको मिलवाया।

तरह-तरह के बहाने बनाकर आरोपियों ने मंजीत से 27 लाख रुपये और ले लिए। 19 मई को आरोपियों ने खलीफा नाम के जालसाज को बॉक्स के साथ मंजीत के पास भेजा। खलीफा उनसे दस लाख रुपये लेकर वह भी गायब हो गया। पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें