देहरादून के विकासनगर में युवक से शादी कराने का झांसा देकर युवक से ठगी का मामला सामने आया है। युवक दिन भर दुल्हन के इंतजार में मंदिर में बैठा रहा और उधर दुल्हन और उसके साथी जेवर लेकर फरार हो गए। युवक के जीजा ने मामले में सहसपुर पुलिस को तहरीर दी है।
भगवानपुर, रुड़की निवासी मुनीश कुमार पुत्र प्रद्युम्न अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके साले अतीस जिंदल निवासी जगाधरी, का विवाह बद्रीपुर थाना सहसपुर निवासी रवि के माध्यम से पूजा नाम की लड़की से तय हुआ।
अतीस सब्जी की आढ़त का काम करता है। रवि ने पूजा को अपनी पत्नी की बहन बताया था। चार अक्तूबर को रवि के घर पर ही लड़की दिखाने की रस्म निभाई गई। दोनों पक्षों की सहमति जताने पर रिश्ता तय हो गया।