फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला लापता अमेरिकी नागरिक का कंकाल

Fri, 11 Jul 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 24 अप्रैल से लापता अमेरिकी नागरिक का कंकाल गुरुवार को जागेश्वर के पास जंगल से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


वह वृद्ध जागेश्वर में किराए में रहता था। प्रशासन ने कंकाल बरामद होने की सूचना दिल्ली में अमेरिकी दूतावास को भेज दी है।

राजस्व पुलिस के मुताबिक अमेरिकी नागरिक वॉल सिडनी वैलकट (39) ने अप्रैल से वृद्ध जागेश्वर निवासी नंदा बल्लभ भट्ट के मकान में किराए पर कमरा लिया था।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में गुमशुदगी थी दर्ज

वह एकांत इलाके में जाकर ध्यान करता था। 24 अप्रैल को भी वह कमरे में ताला लगाकर निकला लेकिन तब से लौटकर नहीं आया। भनोली पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी।

गुरुवार सुबह जंगल में घास लेने गए किसी व्यक्ति को जागेश्वर के निकट बौड़ा के जंगल में कंकाल नजर आया।

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कपड़े आदि के आधार पर माना जा रहा है कि यह कंकाल अमेरिकी नागरिक वॉल सिडनी वैलकट का है। कंकाल का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि संभवत: चट्टान से गिरकर उसकी मौत हुई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें