लगातार विवादों से घिरे रहने वाले खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। देहरादून में मोबाइल रिचार्ज कराने पर हुए विवाद में एक चैंपियन ने छात्र की कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी थी और मौके पर मौजूद छात्रों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
अपशब्दों का प्रयोग भी किया
चैंपियन के खिलाफ इन छात्रों ने बुधवार को एसएसपी केवल खुराना से शिकायत की। एसएसपी ने डालनवाला थाने को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
छात्रों ने आरोप लगाया है कि दिवाली की रात कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पहले रिचार्ज कराने के लिए दुकान में मौजूद छात्र-छात्राओं पर रिवॉल्वर तान दी थी। इतना ही नहीं इस दौरान चैंपियन ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अपना रौब भी दिखाया।
मामले में एफआईआर दर्ज न कर पुलिस इन छात्रों को कई दिनों से घुमा रही थी। जिससे परेशान होकर इन छात्र-छात्राओं ने एसएसपी से शिकायत की। बताया गया कि इन छात्रों में एक पूर्व दर्जाधारी मंत्री का बेटा भी शामिल है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...