फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी के नाम पर डॉक्टर से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन करके बोले...

Sat, 04 Nov 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के लिए चर्चा में रहे कुख्यात सुनील राठी के नाम से एक बार फिर शहर के प्रतिष्ठित डाक्टर और एक कारोबारी से भारी भरकम धनराशि रंगदारी के नाम पर मांगी गई है। नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


डाक्टर की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि, व्यापारी की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक को शुक्रवार को बागपत जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के नाम से धमकी भरा फोन आया।

खुद को सुनील राठी बताने वाले व्यक्ति ने रंगदारी के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की है। सूत्रों की मानें तो फोन करने वाले ने रंगदारी की रकम अपनी मां के पास टीकरी, बागपत में भिजवाने को कहा है। पैसा नहीं भेजने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार क्षेत्र के एक कारोबारी को भी राठी के नाम से धमकी भरा फोन कर रंगदारी मांगी गई है लेकिन, व्यापारी की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि चिकित्सक एनडी अरोड़ा की ओर से दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चिकित्सक को पुलिस की ओर से सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। शहर में इससे पहले भी कई लोगों को रंगदारी के लिए फोन आते रहे हैं। पिछले दिनों बीएसएम कॉलेज के पास स्थित एक डेयरी संचालक और एक चिकित्सक को भी ऐसे धमके भरे फोन मिले हैं। पैसा नहीं देने पर डेयरी संचालक पर हमला भी किया गया था। लगातार सामने आ रही धमकियों के कारण व्यापारियों में दहशत है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें