फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इस हाल में मिलीं 2 महिलाएं और 4 पुरुष

Sat, 04 Nov 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सेक्‍स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र की घनी आबादी वाले इलाके में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहां एक मकान में दो महिलाएं और चार पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस मकान में सेक्स रैकेट चलने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर मैनपुरी कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वंशीगोहरा स्थित एक मकान में छापा मारा। मौके पर पुलिस को दो महिला और चार पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इन सभी को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस इन सभी को कोतवाली ले गई। वहां मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक महिला खुद को आगरा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली बता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

sex racket
जबकि दूसरी युवती मैनपुरी नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। चर्चा है कि इस कस्बे में काफी समय से देह व्यापार का यह काला कारोबार चल रहा था। 

साथ ही पकड़े गए युवक रामवेंद्र सिंह चौहान निवासी गोपाल नगर, परवेज निवासी यादव मार्केट, फरमान निवासी कृष्णा टाकीज रोड, कौशलेंद्र निवासी अहमदपुर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें