देहरादून के नया गांव में दो सगी बहनों से छेड़छाड़ में ग्रामीणों के हंगामे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।
गुरुवार को पुलिस ने गांव में भ्रमण कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया।
हालांकि देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह होने का दावा किया है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में बुधवार शाम को दो बहनें अपनी मां के साथ घर लौट रही थी।
पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने की छेड़छाड़
रास्ते में मां साथ आ रही दूसरी महिला से बातों में मशगूल हो गई। इसी बीच आगे निकल गई बहनों से एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर बैठे पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।
दोनों बहनों ने घर पहुंचने पर मां को जानकारी दी तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने कुछ लोग हेयर ड्रेसर की दुकान पर पहुंच गए, तब तक आरोपी भाग चुके थे।
ग्रामीणों के हंगामे के कारण तनातनी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामले में नसीम, मोहसिन और आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)
गुरुवार को पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की।