फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारियों ने बिजली इंजीनियरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Dec 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की से कुछ दूर इमलीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन बिजलीघर के निर्माण कार्य में टोकाटाकी करने से क्षुब्ध निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने बिजली इंजीनियरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले में कलियर पुलिस ने देर शाम निर्माण कंपनी के दो ठेकेदारों समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक इमलीखेड़ा गांव में इन दिनों ऊर्जा निगम की ओर से उपबिजलीघर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की देखरेख के लिए यहां दो अवर अभियंताओं विनीत कुमार सैनी तथा कुलदीप जदली की तैनाती की गई है।

बुधवार दोपहर में उन्होंने कुछ कर्मचारियों को मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य करने को लेकर टोका था। देर शाम करीब चार बजे निर्माण स्थल पर दोनों सहायक अभियंता निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे, तभी तीन वाहनों में सवार होकर आए कुछ कर्मचारियों और उनके साथियों ने एक अवर अभियंता विनीत कुमार को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से भी हमला किया गया।
विज्ञापन


विनीत सैनी के शोर मचाने पर कुलदीप जदली उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और दोनों अभियंताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस पर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। एकजुट हुए लोगों ने उन्हें बचाया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों अवर अभियंताओं को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। कलियर पुलिस ने अवर अभियंता विनीत कुमार की तहरीर के आधार पर कार्यदायी कंपनी मैसर्स सेफ्टी एंड कंट्रोल के दो ठेकेदारों समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें