फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं घर में ही तो नहीं मासूम का हत्यारा

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव चौरासी में सात वर्षीय बालक शिवम की हत्या करने के बाद अब गांव में तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कुछ तो यहां तक मान रहे हैं कि हो सकता है कि हत्या जमीन जायदाद के लालच में की गई हो। हत्यारा कोई घर का खास व परिचित भी हो सकता है।

गांव चौरासी से सोमवार शाम जब सात वर्षीय शिवम लापता हुआ था। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने घर के आसपास व गांव के बाहर हर जगह उसकी तलाश की थी। मगर रात को दो बजे तक चली तलाश के दौरान किसी को कुछ भी नहीं मिला था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बालक के घर के महज 300 मीटर की दूरी पर ही शव मिला। जबकि रात को उक्त स्थान पर काफी तलाश की गई थी। मगर तब वहां बालक का शव नहीं था। शव तलाशने के बाद परिवारीजन व कुछ ग्रामीण थे।

गांव में चर्चा है कि जब एक स्थान पर ढूंढा जा चुका था तो दोबारा उस स्थान पर शव की तलाश कहीं ग्रामीणों को भ्रमित करने की कोशिश तो नहीं। वहीं एक और तथ्य भी सामने आ रहा है। मृतक जिस महिला से शादी कर लाया है उसके दो बेटे व दो पुत्रियां हैं जिनमें सोमवार को एक बेटी की शादी के बाद विदाई हो गई।
विज्ञापन


इसलिए ग्रामीण इसे जमीन जायदाद से भी जोड़ कर देख रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें