फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में चैकअप करा रही थी युवती, तभी डॉक्टर करने लगा गंदी हरकत, फिर...

Thu, 13 Jul 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर 
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती क्लीन‌‌िक में अपने दांतों का चैकअप कराने गई। इतने  में ही डॉक्टर युवती को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद जो हुआ वो आपके होश उड़ा देगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत एक झोलाछाप डेंटिस्ट को उपचार के दौरान युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर डेंटिस्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी । 

गोमती घाटी की एक युवती अपने पिता के साथ दांत का उपचार कराने गरुड़ बाजार स्थिति मुस्कान डेंटल क्लीनिक गई थी। उपचार के दौरान झोलाछाप डेंटिस्ट मोहम्मद अफजाल हाल निवासी बागेश्वर ने युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवती चिल्लाते हुए वहां से निकली और पिता के साथ थाना बैजनाथ पहुंची। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 ,506 तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया है।

भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सीएमओ से छोलाछाप डाक्टर के प्रमाण पत्रों की जांच कराने को कहा है। थानाध्यक्ष मधन लाल ने बताया कि आरोपी  का गरुड़ बाजार में मुस्कान डेंटल के नाम से क्लीनिक है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के पास दंत रोग की किसी प्रकार की डिग्री भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें