फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को कैद में रख भाभी और देवर करवा रहे थे उससे गंदा काम

Mon, 22 May 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
(डेमो पिक)
विज्ञापन
हरिद्वार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापा मारकर एक घर से देवर और भाभी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दोनों एक बच्ची से अपने घर में देह व्यापार करवा रहे थे। पीड़िता बच्ची दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी देवर व भाभी को भी हिरासत में लिया।
विज्ञापन


रविवार को देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कनखल स्थित राजा गार्डन में एक मकान में ग्यारह वर्षीय बालिका को देह व्यापार से मुक्त कराया। सेल प्रभारी साधना त्यागी एवं थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। टीम ने घर से बालिका को बरामद कर लिया।

घर में मौजूद उर्मिला पत्नी मनोज व उसके देवर संजय कुमार से बालिका के बारे में पूछा तो दोनों जवाब नहीं दे पाए। फिर पुलिस टीम ने बालिका से जानकारी ली। बालिका ने बताया कि वह दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी की रहने वाली है।
विज्ञापन


चार दिन पहले एक व्यक्ति मिला था। व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और उर्मिला को बेच दिया। 17 मई को ही वह हरिद्वार पहुंची। उससे देह व्यापार कराया जा रहा था।

उसकी दूसरी नाबालिग बहन को भी दिल्ली में बेचा गया है। पुलिस ने उर्मिला व संजय को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि उर्मिला से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें