देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जो रिश्तों को तार-तार तो करती ही है साथ ही इंसान के लालच की दास्तान भी सुनाती है।
बता दें कि बीती रात बाहरी दिल्ली के हरिदास नगर में एक सनसनीखेज वारदात में एक बेटे ने अपने माता-पिता पर गोली चला दी। गोली लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस मामले के सामने आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इस मामले में प्रॉपर्टी विवाद को वजह मान रही है। इसके साथ ही पुलिस अन्य ऐंगल्स से भी जांच कर रही है।
आरोपी बेटे के अलावा पुलिस अन्य रिश्तेदारों का बयान भी ले रही है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात में हुई और इसमें पिता नाहर सिंह की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
Delhi: Man shoots at his parents allegedly over property dispute;father succumbs to injuries& mother critically injured. Accused apprehended
— ANI (@ANI_news) May 22, 2017