हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले एक युवक ने एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर एमएमएस और अश्लील तस्वीरें खींच ली।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो बेहद चौंकाने वाली जानकारी मिली। वह इस तरह कई लड़कियों की अस्मत से खिलवाड़ कर चुका है।
देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी थी। आरोपी बिजनौर का रहने वाला बताया गया है।
बजरंग दल के संयोजक ने की पुलिस से शिकायत
प्रेमनगर के मुख्य बाजार में मुहम्मद आसिम की लुक हेयर ड्रेसर के नाम से दुकान है।
बजरंग दल के संयोजक अमित तोमर का खबर मिली कि आसिम ने एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका एमएमएस और अश्लील फोटो खींची हैं।
अब वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। तोमर की शिकायत पर चौकी प्रभारी नरेश राठौड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में तीन मोबाइल फोन के साथ पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।
पुलिस को मिली कई लड़कियों की रिकार्डिंग
पुलिस ने चौकी लाकर उससे पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो पहले भी कई लड़कियां उसके जाल में फंस चुकी हैं। आसिम एक दशक से प्रेमनगर में अपना आशियाना बनाए हुए है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरामद हुए तीन मोबाइल फोन में कई लड़कियों की वाइस रिकार्डिंग भी मिली है। जिसमें आरोपी अश्लील बात करते हुए सुनाई भी दे रहा है।
सुरक्षा की गुहार
शहर के शिमला रोड निवासी अधिवक्ता रेखा मित्तल ने एक महिला से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। आशंका जताई कि महिला उसे झूठे मामले में फंसा सकती है।