फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ भागी तीन बच्चों की मां, वियोग में बेटी ने लगाई फांसी

Sat, 29 Apr 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,खटीमा
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में नेपाल सीमा के पास नगरा तराई ग्राम सभा के नारायण नगर निवासी चंदन हलदार मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी गांव के ही 20 वर्षीय गोपाल के साथ भाग गई थी। वह अपने साथ 13 वर्षीय बेटे को भी ले गई।
विज्ञापन


उसका सात वर्षीय पुत्र ननिहाल में रहता है। घर पर 16 वर्षीय प्रिया ही थी। चंदन ने पत्नी को आसपास के क्षेत्रों में तलाशा। झनकइया थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन न तो पुलिस ने महिला को तलाश किया और न ही मुकदमा दर्ज किया। चंदन ने न्यायालय में गुहार लगाई तब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मां के जाने के बाद प्रिया थी परेशान

Demo pic
मां के जाने के बाद प्रिया खासी परेशान थी। बृहस्पतिवार शाम उसने अपने झाले की बल्ली में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर खटीमा कोतवाल चंचल शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रिया कक्षा दस में पढ़ती थी। 

कोतवाल शर्मा ने ने बताया कि मृतका की मां को भगा ले जाने वाले युवक गोपाल और उसका साथ देने वाले विक्रम, मंजू, रवि मंडल, अधीर, सविंद्र और मिंटू के विरुद्ध धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें