फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी के प्रेमी को पिटाई के बाद 13वीं मंजिल से फेंक दिया था, एक साल बाद चाचा गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2017 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
HONOR KILLING
विज्ञापन
कोर्ट ने लड़की के पिता व चाचा समेत तीन को भगोड़ा घोषित कर दिया था। तीनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो मई, 2016 को हुई ऑनर किलिंग के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए लड़की के चाचा को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया है। लड़की के पिता समेत दो आरोपी फरार है। 

आरोपी युवक का अपहरण कर गाजियाबाद ले गए थे। यहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसके बाद उसे 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था। तभी से तीनों आरोपी फरार थे। कोर्ट ने इनको भगोड़ा घोषित कर दिया था। साथ ही दिल्ली पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरी जाति की अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगाकर ले आया था

- फोटो : demo pic
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के अनुसार पेशे से टेलर विशाल वर्मा (22) अपने गांव की दूसरी जाति की अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगाकर उत्तम नगर, दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर 29 अप्रैल, 2016 को ले आया था। दोनों शादी करना चहाते थे। 

विशाल व उसकी प्रेमिका राधा (बदला हुआ नाम) जानते थे कि उनकेपरिवार उनकी शादी को स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बावजूद मामले को सुलझाने के लिए विशाल के परिजनों ने राधा के परिजनों को सारी स्थिति बताई।

राधा के पिता मुकेश जोशी, चाचा विक्रम जोशी और अविनाश जोशी के साथ उत्तम नगर पहुंचे और कहा कि राधा जब 18 वर्ष की हो जाएगी तो वह शादी कर देंगे। मगर धोखे से इन्होंने दो मई, 2016 को विशाल का अपहरण कर लिया और उसे विजय विहार, गाजियाबाद, यूपी स्थित एक ऊंची बिल्डिंग में ले गए।

पहले विशाल की बेरहमी से पिटाई की और फिर 13 मंजिल से नीचे फेंक दिया

- फोटो : Demo Pic
आरोपियों ने बिल्डिंग में पहले विशाल की बेरहमी से पिटाई की और फिर 13 मंजिल से नीचे फेंक दिया। विशाल ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गाजियाबाद पुलिस ने जीरो एफआईआर कर मामला उत्तम नगर थाना पुलिस को सौंप दिया था। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को आठ मार्च, 2017 को भगोड़ा घोषित कर दिया।

साथ ही इनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। सेल मे तैनात इंस्पेक्टर कैलाश सिंह विष्ट, रविन्द्र कुमार त्यागी व प्रमोद चौहान को 26 अप्रैल को सूचना मिली थी कि राधा का चाचा विक्रम जोशी उर्फ विक्रम शर्मा अहमदाबाद, गुजरात में है।

इंस्पेक्टर कैलाश सिंह विष्ट की टीम ने तुरंत अहमदाबाद पहुंचकर सरखेज-गांधीनगर हाइवे से श्याम पार्क एक्सटेंशन, साहिबाबाद, गाजियाबाद यूपी निवासी विक्रम जोशी (35) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद ले जाकर विशाल वर्मा की हत्या कर दी

विक्रम जोशी ने बताया कि पीड़ित विशाल वर्मा सीकर, राजस्थान में उनके घर के पास ही रहता था। जब उसकी भतीजी विशाल के साथ भाग गई थी तो गांव में उनकी बहुत ज्यादा बेइज्जती हो गई थी।

गाजियाबाद ले जाकर विशाल वर्मा की हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए विक्रम अहमदाबाद, गोवाहटी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद व बागपत, यूपी में छिपकर रहा था। 

विक्रम वर्ष 2000 में गांव से दिल्ली आया था और साहिबाबाद, गाजियाबाद में टीवी बनाने वाले कंपनी में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2008 से फायर सुरक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी में काम करने लगा था। वर्ष 2012 में मुंबई चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें