फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू ने रोकी गाड़ी तो भिड़ गए अमीरजादे, पहुंचे जेल

Wed, 20 Jan 2016 03:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में वाहन चलाने के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान तीन युवक सीपीयू कांस्टेबल से भिड़ गए। गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। इनमें से एक युवक जिला पंचायत सदस्य का बेटा बताया गया है।
विज्ञापन


सिटी पेट्रोल यूनिट के जवान मंगलवार रात घंटाघर पर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग कर रहे थे। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर एक कार को रोका गया।

कार चालक आदेश चौहान नशे में पाया गया तो सीपीयू उसे लेकर कोतवाली पहुंच गई। यहां किसी बात पर कार सवार दो युवक सीपीयू के जवान से भिड़ गए। हंगामा होने पर मौके पर लोग जुट गए। शहर कोतवाली निरीक्षक एसएस बिष्ट ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीनों पर मुकदमा दर्ज के भेजा गया जेल

पहले तो युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। बाद में सीपीयू कांस्टेबल हरीश जोशी ने तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज कर धमकी देने की तहरीर दे दी।

इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को तीनों का चालान कर दिया गया। आरोपी आदेश चौहान का कहना है कि चालान करने के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी का साथियों ने विरोध किया था। इसी बात से ताव में आए कांस्टेबल ने मुकदमा दर्ज करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें