फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की घूस के आरोपी गुवाहाटी आयकर कमिश्नर गिरफ्तार, CBI ने देहरादून का आवास किया सील

Fri, 13 Apr 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
swetabh suman
विज्ञापन

50 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में सीबीआई ने शुक्रवार को गुवाहाटी में तैनात आयकर आयुक्त (ऑडिट) को गिरफ्तार किया है। इधर सीबीआई की टीम ने देहरादून में राजपुर रोड स्थित उनके आवास को सील कर दिया है। बता दें कि श्वेताभ सुमन का आय से अधिक संपत्ति का मामला देहरादून सीबीआई कोर्ट में भी विचाराधीन है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक एक बिजनेस मैन की शेल (फर्जी) कंपनी के टैक्स आकलन मामले में उसे लाभ पहुंचाने वाला आदेश पारित करने के लिए आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन ने घूस मांगी थी।

इस मामले में मध्यस्थ बताए जा रहे एक दलाल के पास से इस रकम में से 40 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी श्वेताभ के गुवाहाटी, जोरहाट, शिलांग, नोएडा और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापामारी की गई है।
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल के अनुसार, एजेंसी ने इस मामले में आयकर अधिकारी (ऑडिट) प्रताप दास, कैश ले जाने वाले प्रांजोल सरमाह और आयकर सलाहकार व वकील रमेश गोयनका को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें