फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लूटनी चाही इज्जत तभी...

Thu, 07 Aug 2014 05:42 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया, लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी वहां फरार हो गए। किशोरी के परिजनों ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव की ही महिला ने कराया अपहरण
किशोरी के पिता का आरोप है कि सोमवार रात उसकी पुत्री को गांव की ही एक महिला ने कुछ बात करने के लिए बुलाया और वहां कुछ लोगों को बुलाकर उसका अपहरण करवा लिया।

उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। करीब छह घंटे बाद आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी किशोरी ने घर आकर बताया कि महिला के एक परिचित ने मकान में आकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों के आ जाने के बाद महिला और उसका परिचित उसे छोड़कर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह किशोरी के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें