हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर क्षेत्र के होटल मंगलम में ठहरे मुजफ्फरनगर के युवक ने बार-बार पैसे मांगने पर ईंट से हमलाकर अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या का प्रयास किया।
पढ़ें, मां के प्रेमियों ने की थी तनवीर की हत्या
सिर में गहरी चोट लगने से प्रेमिका को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी को होटलकर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
होटल कर्मियों ने दी आरोपी को पकड़ा
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे होटल प्रबंधक उमेश सिंह ने कमरा-302 से महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी। आननफानन में होटल प्रबंधक ने कर्मियों को साथ लेकर कमरा खुलवाया। अंदर देखा तो महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची बेड पर सो रही थी।
होटलकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर महिला को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
फंसाने की धमकी देकर मांगती थी पैसे
आरोपी प्रदीप कुमार (34) निवासी मोरना, भोपाजानसठ, मुजफ्फरनगर का पांच माह पहले एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका उससे बार-बार रुपये की मांग करती थी।
न देने पर प्रेमिका उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही थी। इससे तंग आकर उसने प्रेमिका की हत्या की ठान ली थी और इसे घुमाने के बहाने हरिद्वार लाया।
पढ़ें, उत्तराखंड में लोकसभा के महामुकाबले का मंच सजा
पुलिस ने बताया कि मौका पाकर आरोपी ने पास से ईंट उठाई और प्रेमिका पर हमला बोल दिया। आरोपी प्रदीप मुजफ्फरनगर की आरा मशीन पर काम करता है।
खुद को बताया था पति-पत्नी
मायापुर चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि बुधवार को होटल में ठहरे युगल ने खुद को दंपति दर्शाया था। होटल में महिला ने अपनी आईडी से कमरा लिया था।
...तो बच्ची को भी मार डालता
चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मां को मौत की नींद सुला देने के बाद मासूम बच्ची की हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पूर्व में भी प्रेमी युगल यहां आ चुका है। बच्ची को ऋषिकेश में रहने वाली मौसी के सुपुर्द कर दिया है।