फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया गैंगरेप फिर लगाई इज्जत की कीमत

Sun, 15 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप करने का तीसरा आरोपी अभी गिरफ्तार भी नहीं हो पाया था कि आरोपी पक्ष की तरफ से पीड़िता को धमकी मिलनी शुरू हो गई। शनिवार सुबह आरोपी पक्ष के लोगों ने पुहाना गांव में जाकर एक प्रभावशाली व्यक्ति की मौजूदगी में गैंगरेप पीड़िता को पैसे देकर मामला रफा-दफा करने को कहा।
विज्ञापन


पीड़िता के इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने गंगनहर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गैंगरेप पीड़िता को अभी पूरी तरह से इंसाफ भी नहीं मिला था कि आरोपियों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। गैंगरेप के आरोपियों की तरफ से कुछ लोगों ने पुहाना गांव में जाकर पीड़िता पर दबाव बनाया।

मना करने पर जान से मारने की धमकी

बताया गया है तेलीवाला गांव के कुछ लोग पुहाना गांव पहुंचे और एक प्रभावशाली व्यक्ति के जरिए महिला को एक स्थान पर बुलाया गया। यहां पर प्रभावशाली व्यक्ति की मौजूदगी में आरोपियों ने पीड़िता पर दबाव बनाते हुए रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने को कहा।

पीड़िता के इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए गंगनहर कोतवाली में पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

गंगनहर कोतवाली के एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला की तरफ से तेलीवाला गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली के आसपास भी तेलीवाला गांव के लोग मंडराते रहे।

गैंगरेप के दोनों आरोपियों को जेल भेजा

नहर किनारे आसफनगर झाल के पास जंगल में महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं अन्य फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुहाना में किराए पर रहने वाली बरेली की महिला पुहाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती है। शुक्रवार को वह एक सहकर्मी के साथ बाइक से किसी मौलवी से मिलने जा रही थी। आसफनगर झाल के पास खड़े तीन युवकों ने सहकर्मी की पिटाई कर उसे भगा दिया था। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया था।

गंगनहर पुलिस ने सूचना के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी हाथ नहीं आया। शुक्रवार की देर रात को पुलिस ने रिजवान और लाल्ला निवासी तेलीवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी है फरार आरोपी

गैंगरेप के मामले में फरार चल रहा तीसरा फरार आरोपी तेलीवाला गांव का रहने वाला है। यह आरोपी एक विभाग में सरकारी कर्मचारी है। पता चला है क‌ि यही अपने समर्थकों के जरिए मामले को निपटाने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है।

पीड़िता को दिलाया उपचार
सिविल अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता को उपचार दिला गया। घटना के बाद से पीड़िता सहमी है। शनिवार को उसका उपचार कराया गया। एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला से दुराचार की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि महिला के कपड़े जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

आज होंगे 164 के बयान
पुहाना में किराए पर रहने वाली गैंगरेप पीड़ित महिला के रविवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस की मानें तो शनिवार का दिन उपचार दिलाने और जांच पड़ताल में लग गया। एसएसआई ने बताया कि रविवार को 164 के बयान दर्ज होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें