फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहरों और बंद मकानों के बाहर सशस्त्र बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले रविवार को वन अनुसंधान स्थान (एफआरआई) कैंपस के खंडहर और बंद मकानों की तलाशी ली गई। एहतियातन इनके बाहर सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों और ढाबों में सघन चेकिंग की गई। सोमवार से रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर बम एवं डॉग स्क्वॉयड की तैनाती कर दी जाएगी।
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहली बार एफआरआई कैंपस में अस्थाई पुलिस चौकी भी खोली गई है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार से पुलिस शहर के सभी स्थानों पर सत्यापन कर रही है। राजधानी के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर भी स्पेशल फोर्स और एटीएस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रविवार को शहर में 150 से अधिक होटलों, ढाबों और मकानों में सत्यापन किया गया। खंडहरों और बंद पड़े मकानों के बाहर दो-दो सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही है। सोमवार को फोर्स ड्यूटी चार्ज तैयार करने के बाद रिहर्सल शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें