फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है।
इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोस के पेशे से एक दर्जी पर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने बच्चे का लालन-पोषण आसपास के घरों में काम करके कर रही थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान संदीप नाम के युवक से हो गई। संदीप ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की तो वह भी राजी हो गई। इसके बाद से वह महिला के साथ दुराचार करता रहा। इस बीच जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। अब महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। रिश्ते की भतीजी से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ राजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने चाचा पर दुराचार का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपी को एनआईवीएच के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें