फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी मेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी मेजर गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) समेत अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी फर्जी मेजर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वह कुछ समय पहले तक आईटीबीपी में हवलदार के पद पर तैनात था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
मेरठ निवासी जितेंद्र कुमार ने 29 अप्रैल को पटेलनगर कोतवाली में 1.35 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि खुद को आर्मी में मेजर बताने वाले हरिकृष्ण ने तीन अन्य लोगों के साथ उसे आईएमए में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। पीड़ित ने बताया कि हरिकृष्ण ने उसके गांव के कई अन्य लोगों से भी ठगी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात पुलिस ने मेहूंवाला से आरोपी हरिकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मूलत: नंदकेशरी, चमोली निवासी हरिकृष्ण आजकल मेहूंवाला में रह रहा था। वह पहले आईटीबीपी में हवलदार था, जहां से उसे भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड किया गया था। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उसने बताया कि मुकदमे की पैरवी के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी, जिसके चलते उसने युवकों से धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें