फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राज्यों में सक्रिय नशे का सौदागर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कई राज्यों में सक्रिय नशीले पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बसंत विहार पुलिस ने कई राज्यों में सक्रिय नशे के बड़े तस्कर मुख्तार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल है। आरोपी बरेली और रामपुर से नशीले पदार्थ लाकर लंबे समय से यूपी और उत्तराखंड में बेचता था। मुख्तार हाल में ही हाईकोर्ट से जमानत पाकर बाहर आया था।
बसंत विहार थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोरखपुर-प्रेमनगर मार्ग पर चेकिंग के दौरान सोमवार को मोटरसाइकिल सवार अंतरराजीय तस्कर मुख्तार निवासी जोगीराम का बगीचा थाना रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 122 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उच्च क्वालिटी की इस स्मैक की कीमत कई लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली और रामपुर से मादक पदार्थ लाकर उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में बेचता था। पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन कि या जा रहा है। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


86 किलो चरस के साथ पकड़ा गया था मुख्तार
यूपी की एसटीएफ और नारकोटिक्स ब्यूरो ने अप्रैल 2017 में मुख्तार को बरेली से 86 किलो चरस के साथ पकड़ा था। आरोपी इस मामले में 22 माह तक जेल में रहा था। हाईकोर्ट से जमानत लेकर वह बाहर आया था। जमानत पर आने के बाद से वह फिर से मादक पदार्थों की तस्करी में लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें