फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: पिकनिक मनाते समय टौंस नदी में बहा था युवक, तलाश जारी, नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


कालसी। लालढांग में साथियों के साथ पिकनिक मनाते समय टौंस नदी में बहे युवक की तलाश में सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग पाया।
कालसी थाने में उपनिरीक्षक संदीप पंवार ने बताया कि सोमवार को एसडीआरएफ की टीम टौंस नदी में काफी दूर तक युवक की तलाश की। टीम के लिए देहरादून से दो अतिरिक्त बोट भी मंगाई गईं। क्षेत्र में बारिश होने के बाद नदीं का जलस्तर बढ़ने और पानी मटमैला होने से सर्च अभियान में टीम को खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को टौंस नदी में नहाते समय अजय रावत (19) पुत्र अनंगपाल सिंह रावत निवासी ग्राम कोटला बिरसनी सहसपुर तेज धार में बह गया था। जबकि, उसके साथी अंकुश राणा पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम शंकरपुर और आशीष पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तिलवाड़ी दोनों थाना सहसपुर किसी तरह नदी से बाहर निकल आए थे। इनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और लापता युवक को ढूंढने का प्रयास किया। कालसी थाना पुलिस और हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें