पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पिता ने बेटी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कहा कि 4 अप्रैल को घर में कोई नहीं था। पीड़िता ने बताया कि मेरी मां की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जब वह स्कूल से लौटी तो उसका पिता ही घर पर था। इसके बाद उसके पिता कृष्ण ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद लड़की ने इसकी सूचना अपने अन्य परिजनों को बताई। परिजन लड़की को लेकर महिला थाना पहुंचे। महिला थाना ने लड़की का मेडिकल करवाकर उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी निर्मला देवी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी पिता को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।