फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेक से मिला सेवानिवृत सिंचाई कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। तीन दिन पूर्व घर से लापता हुए सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मी का शव शनिवार को ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से बरामद किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए धनईराम (66) बीते 27 सितंबर को नई यमुना कॉलोनी स्थित घर से लापता हो गए थे। इस मामले में उनके पुत्र वीरेंद्र कुमार ने डाकपत्थर पुलिस चौकी में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पावर हाउस में तैनात कुछ कर्मचारियों ने इंटेक में एक शव फंसा हुआ देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसआई सनोज कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक पैरालिसिस की बीमारी से ग्रसित था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें