फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ,डोईवाला।
विज्ञापन

बंद घरों से चोरी करने के आरोपी हिमायत खान पुत्र शाहदत खान निवासी मराठी मोहल्ला सेक्टर चार त्रिकुटनगर जम्मू कश्मीर हाल निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारियां जुटा रही है। कोतवाली क्षेत्र डोईवाला के मिस्सरवाला निवासी दिलीप थापा के घर दो मई को और 29 जून को चांदमारी डोईवाला निवासी देवेंद्र प्रसाद नौटियाल के बंद घर का ताला तोड़कर हजारों के सामान चोरी हो गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी में कैद हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रेस किया था।
विज्ञापन

बीते सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिमायत खान को नेपाली फार्म तिराहा श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में दोनों घरों के अलावा ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्र में एक घर से चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी से एलईडी, मोबाइल, चांदी की बांसुरी और सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। जोकि उसने उक्त घरों से चोरी किए गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी कॉलोनियों मे घूम-घूमकर चोरी के स्थान को चिह्नित कर चोरी की घटना को अंजाम देता था और वारदात को अंजाम देने के बाद हरिद्वार वापस लौट जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें