फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में अटकी बस, बाल-बाल बचे 34 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही थी बस, कार से टकराने के बाद हुआ हादसा
विज्ञापन

- बाड़वाला-जुड्डो संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर एक बजे हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बाड़वाला-जुड्डो संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे 34 यात्रियों से भरी एक बस हथियारी स्थित डैम साइट के पास कार से टकराने के बाद गहरी खाई में अटक गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी 34 यात्री चारधाम जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बस हरिद्वार से 34 यात्रियों को लेकर यमुनोत्री जा रही थी। बाड़वाला-जुड्डो संपर्क मार्ग पर डैम साइट के पास बस सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के पुश्ते तोड़ते हुए खाई में लुढ़कने लगी। बस को गहरी खाई में लुढ़कती देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। हालांकि इसी बीच खाई लुढ़कती हुई बस अचानक खाई के एक हिस्से में अटक गई। इसके बाद आनन-फानन स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला और उत्तराखंड जल विद्युत निगम की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी विकासनगर भेजवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में घायल सभी यात्री ऊधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
दुर्घटना में संतोष कुमारी (59) पत्नी विश्वनाथ, योगराज (63) पुत्र हरीराम, सुदेश्वरी देवी (63) पत्नी जोगराज, ओम प्रकाश (70) पुत्र शिवराम, शंकरी देवी पत्नी (62) ओम प्रकाश, सत्या देवी (49) पत्नी हंसराज, संतोषी कुमारी (53) पत्नी अशोक, कमला (55) पत्नी योगराज, सत्या देवी (60) पत्नी मोहन लाल, मोहनलाल (76) पुत्र जगतनाथ, प्रेमनाथ (76) पुत्र सुखराम, विरेंद्र कुमार (36) पुत्र बिशनदास, सत्या देवी (62) पत्नी बोधराज, हंसराज शर्मा (64) पुत्र स्व. हरिराम शर्मा, शंकरदास (65) पुत्र रामशरण, दौलतराम (77) पुत्र अमरनाथ सभी निवासी ऊधमपुर जम्मू-कश्मीर घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें